कर्नाटक: विजयपुरा में ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती, गन प्वाइंट पर बदमाश लाखों का माल लेकर फरार…

कर्नाटक के विजयपुरा जिले से दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। मंकी कैप से मुंह छिपाकर आए चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी कर ली।

सोमवार, 26 जनवरी को दो चोर बंदूक लेकर ज्वेलरी शॉप में घुसे और गन प्वाइंट पर शॉप के सारे स्टाफ को रखा। इन दोनों चोरों ने मंकी कैप पहनी हुई थी और उसके ऊपर से हेलमेट लगाया था, इसलिए सीसीटीवी कैमरे में भी इनका चेहरा साफ नजर नहीं आया।

दिनदहाड़े गोल्ड की चोरी

सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि एक चोर दुकान लूट रहा था, जबकि उसका साथी दुकान के स्टाफ पर बंदूक ताने हुए था। दुकान के बाहर एक महिला मौजूद थी, जो यह घटना देख रही थी, चोरों ने उसे भी बंदूक की नोक पर धमकाया।

चोरों से धमकी मिलने पर स्टाफ ने उनकी बात मानते हुए ज्वेलरी सेट निकालकर लुटेरों को दे दिए। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई।

लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर बैठकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

चोरी हुए सोने के गहनों की कीमत कितनी थी, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारी फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *