आरजी कर मामला: CBI की स्टेटस रिपोर्ट पर माता-पिता ने साधी चुप्पी, कहा-4 मई के बाद ही रखेंगे अपना पक्ष…

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के सेमिनार रूम में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के मामले की जांच कर रही सीबीआई ने गुरुवार को सियालदह कोर्ट में मामले की स्टेटस रिपोर्ट जमा की।

इसमें कहा गया है कि मामले में और सात लोगों से पूछताछ की गई है। दूसरी तरफ सीबीआई जांच के बारे में पूछे जाने पर मृतका के माता-पिता ने फिलहाल कुछ भी कहने से मना कर दिया।

मृतका की मां, जो उत्तर 24 परगना जिले की पानिहाटी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भी हैँ, ने कहा कि सीबीआई जांच को लेकर फिलहाल उनकी कोई शिकायत नहीं है। वहीं मृतका के पिता ने कहा कि वे चार मई के बाद ही कुछ कहेंगे।

मालूम हो कि उस दिन बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। मृतका के माता-पिता सीबीआइ जांच पर अतीत में प्रश्न उठाते आए हैं। उनका आरोप था कि सीबीआई ठीक तरीके से मामले की जांच नहीं कर रही है।

दूसरी तरफ उनके अधिवक्ता ने सियालदह कोर्ट में कहा कि सेमिनार रूम में हुई वारदात में सिविक वालंटियर संजय राय के अलावा और भी लोग शामिल हैं। उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है।

कलकत्ता हाई कोर्ट ने सीबीआई को मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे संजय राय से पूछताछ करने को कहा है जबकि सीबीआई ऐसा नहीं कर रही है। वाह कह रही है कि जरूरत महसूस होने पर पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *