दिवाली पर वक्री शनि करेगा जोरदार प्रभाव, इन राशियों पर बरसेगी खुशियों की बरसात…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

आज कई सालों के बाद दिवाली के दिन शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इस समय गुरु की राशि में शनि वक्री चाल में विराजमान हैं।

शनि की उलटी चाल जहां कुछ राशियों की किस्मत चमका सकती है। वहीं, कुछ के लिए दिक्कतें भी ला सकती है। सालों बाद दिवाली पर शनि का वक्री चाल में गोचर करना कुछ राशियों के लिए लाभदायक परिणाम लेकर आएगा ।

दिवाली पर वक्री शनि खूब करेंगे धमाल, इन राशियों की मिलेंगी खुशियां ही खुशियां

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए दिवाली पर शनि का वक्री चाल में गोचर करना शुभ फल देने वाला रहेगा। लक्ष्मी माता की कृपा से व्यापार अच्छा चलेगा।

परिवार में सुख और खुशहाली का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह दिन एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। वहीं, भगवान गणेश का आशीर्वाद बनाए रखने के लिए शुभ मुहूर्त में पूजा शुरू करें।

कर्क राशि

दिवाली पर शनि का वक्री चाल में गोचर करना कर्क राशि के जातकों के लिए फायदेमंद रहने वाला है। करियर में उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा।

परिवार के सदस्यों के साथ हो रही अनबन समाप्त होने लगेगी। भगवान गणपति की कृपा से विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए दिवाली पर शनि का वक्री चाल में गोचर करना लाभदायक माना जा रहा है। जीवनसाथी के सहयोग से जीवन में आ रही चुनौतियों को डटकर पार करेंगे।

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है साथ ही कोई नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। इस दिन अपने जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गंगाजल से मां लक्ष्मी और गणेश जी का अभिषेक करें और मंत्र जाप करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *