गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत: रेलवे ने 18 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई…

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे 15 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 के बीच स्पेशल ट्रेनों के 18,262 फेरे लगाएगा।

रेल मंत्रालय ने कहा कि गर्मियों के व्यस्त यात्रा सीजन के दौरान यात्रियों की संख्या में वृद्धि को प्रबंधित करने करने के लिए रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा।

गर्मी के मौसम में विशेष ट्रेन

रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट किया, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के संचालन की समीक्षा की है।

रेलवे ने यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने और उच्च मांग वाले मार्गों पर कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए गर्मी के मौसम में (15 अप्रैल-15 जुलाई 2026) के दौरान 18,262 फेरे विशेष ट्रेनें संचालित करने की योजना बनाई है।

अब तक 11,878 फेरें ट्रेनों की सूचना जारी की जा चुकी है शेष ट्रेनों की सूचना भी जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *