इंडोनेशिया में स्पीडबोट हादसे के बाद राहत अभियान, 12 लोगों को बचाया गया, कैप्टन अब भी लापता…

इंडोनेशिया में स्पीडबोट के डूबने के बाद लापता लोगों में से 12 लोगों को बचाया गया है। इनमें 11 यूरोपीय पर्यटक और एक स्थानीय क्रू मेंबर शामिल हैं। अब भी बोट के कैप्टन की तलाश की जा रही है।

गोरोंटालो प्रांत के खोज और बचाव कार्यालय के प्रमुख हेरियांटो ने बताया कि शुक्रवार सुबह सेंट्रल सुलावेसी प्रांत की तोजो उनाउना रीजेंसी के एक डाइव रिसार्ट से एक स्पीडबोट मारिसा पोर्ट के लिए निकली थी, लेकिन तय समय पर नहीं पहुंची।

एक स्थानीय टूर गाइड ने शुक्रवार दोपहर 3:40 बजे (स्थानीय समय) बजे बोट के लापता होने की सूचना दी, जिसके बाद तुरंत खोज अभियान शुरू किया गया। जब दोपहर तक उनकी स्पीडबोट नहीं पहुंची, तो चिंता बढ़ गई। हमने तुरंत रात भर चलने वाला सर्च मिशन शुरू किया।

इंडोनेशियाई अधिकारियों के अनुसार, इस पर पांच डच नागरिक, तीन जर्मन, एक चेक व्यक्ति, एक बेल्जियम का व्यक्ति, एक फ्रांसीसी महिला और दो इंडोनेशियाई क्रू सदस्य सवार थे। पर्यटकों के देशों के दूतावासों की ओर से इस पर कोई तुरंत टिप्पणी नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *