RBI Officer Grade B Result 2026: फेज-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें PDF…

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिसर ग्रेड-बी फेज-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार ग्रेड-बी परीक्षा रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 60 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। उम्मीदवार पीडीएफ में अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।

इन 5 तरीकों से रिजल्ट करें डाउनलोड

आरबीआई ग्रेड-बी फेज-2 परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  1. रिजल्ट डाउलोड करने के सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद RBI Officer Grade-B Phase-II Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *