राम मंदिर चढ़ावा विवाद: VHP अध्यक्ष ने FIR पर उठाए सवाल, कहा- पहले तथ्यों की जांच जरूरी…

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की जांच एसआईटी कर रही है और उसकी रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर आने की संभावना है।

जांच पूरी होने से पहले एफआइआर दर्ज करने की मांग करना जल्दबाजी होगी।

रविवार को प्रेस वार्ता में आलोक कुमार ने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उन्हें कानून के जरिये दंड दिया जाएगा। चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

खामी या कमी की पुनः समीक्षा की जाएगी

मंदिर परिसर में लागू की गई व्यवस्था विशेषज्ञों की राय के आधार पर बनाई गई थी। यदि जांच में किसी प्रकार की खामी या कमी सामने आती है, तो उसकी पुनः समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी ट्रस्टी पर कोई आरोप नहीं है।

ट्रस्ट और उससे जुड़े सभी लोग मिलकर व्यवस्था में यदि कहीं कोई कमी या लीकेज है तो उसे दूर करेंगे। अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल इस मामले में दलदल खड़ा करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *