Rajasthan 5th–8th Result 2026: 5वीं में 97.75% और 8वीं में 97.01% छात्र पास, यहां करें रिजल्ट चेक…

 राजस्थान बोर्ड से कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान अजमेर द्वारा दोनों ही कक्षाओं का परिणाम (RBSE Board 5th 8th Result 2026) ऑनलाइन माध्यम से शालादर्पण की ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in, rajpsp.nic.in एवं rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। 

नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री, बोर्ड अध्यक्ष एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी हुए हैं इसके बाद डायरेक्ट लिंक एक्टिव हो गया है। माता-पिता या छात्र रोल नंबर एवं जिला या रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके परिणाम जांच सकते हैं।

Rajasthan 5th, 8th Result 2026: डायरेक्ट लिंक इस साइट पर लगाया जायेगा

राजस्थान बोर्ड 5वीं एवं 8वीं रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक शालादर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर लगाया जायेगा। 

यह भी पढ़ें- Rajasthan Board Result 2026 10th: बिना इंटरनेट के भी राजस्थान बोर्ड 10th रिजल्ट कर पाएंगे चेक, केवल Roll Number करना होगा दर्ज 

RBSE Class 5th, 8th Result 2026: रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक डिटेल

राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर एवं जिला या रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। ऐसे में छात्र अपना रोल नंबर अभी से लिखकर अपने पास रख लें। 

RBSE Rajasthan Board 5th 8th Result 2026: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा परिणाम 

राजस्थान बोर्ड की ओर से नतीजों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जायेगा। 

RBSE 5th, 8th Result 2026: पहली बार मार्च माह में जारी होगा रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव कर रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए पहली बार रिजल्ट मार्च महीने में जारी किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *