रायपुर : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश…

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर लखनपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता सेवा अभियान में की सहभागिता

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, हमारी जीवनशैली और सामूहिक जिम्मेदारी बने – श्री राजेश अग्रवाल

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण का किया आह्वान

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत लखनपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित स्वच्छता सेवा अभियान में सहभागिता कर स्वच्छता, सेवा और जनभागीदारी का संदेश दिया।

उन्होंने स्वयं स्वच्छता गतिविधि में भाग लेते हुए नागरिकों से अपने घर और आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *