रायपुर : ’सेवा की कहानी’ : ’मछली पालन से पीलाराम को मिला आय का सशक्त जरिया, हुए आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर’…

’सेवा सेतु शिविर में वनमंत्री ने सौंपा एक लाख रुपए की अनुदान राशि का चेक’

कोंडागांव जिले के ग्राम लखापुरी निवासी श्री पीलाराम वट्टी पहले खेती-किसानी के माध्यम से सीमित आमदनी के जैसे तैसे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इसी दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने खेती के साथ-साथ मछली पालन को अतिरिक्त आय के साधन के रूप में अपनाने का निर्णय लिया। 

उन्होंने मछली पालन के लिए तालाब निर्माण हेतु विभाग में आवेदन प्रस्तुत किया। पीला राम के आवेदन पर मछली पालन विभाग द्वारा एक एकड़ क्षेत्र में तालाब निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृति मिलने के बाद उन्होंने अपने खेत में एक एकड़ क्षेत्र में तालाब का निर्माण कराया। तालाब निर्माण पूर्ण होने के बाद सेवा संकल्प अभियान के तहत मर्दापाल में आयोजित सेवा सेतु शिविर में उन्हें प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत 01 लाख रुपए की अनुदान राशि प्रदान की गई।

मर्दापाल में आयोजित सेवा सेतु शिविर में वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने पीला राम वट्टी को अनुदान राशि के साथ मछली पकड़ने का जाल भी प्रदान किया। जाल मिलने से अब उन्हें तालाब में मछली पालन और मछली पकड़ने के कार्य में सुविधा मिलेगी। इससे वे उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए मछली पालन को अपनी आजीविका से जोड़ सकेंगे।

पीला राम ने बताया कि खेती के साथ मछली पालन शुरू करने की इच्छा से उन्होंने विभाग में तालाब निर्माण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। विभाग से एक एकड़ में तालाब निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद उन्होंने तालाब का निर्माण कराया। तालाब निर्माण पूर्ण होने के बाद मर्दापाल के सेवा सेतु शिविर में वन मंत्री श्री कश्यप के हाथों उन्हें एक लाख रुपए की अनुदान राशि और एक नग जाल प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि जाल मिलने से मछली पालन के कार्य में सुविधा होगी और इसे अतिरिक्त आय के साधन के रूप में आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

खेती के साथ मछली पालन शुरू होने से पीला राम को अतिरिक्त आय का स्रोत प्राप्त होगा। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ उनकी आत्मनिर्भरता की राह भी आसान होगी। शासन की योजनाओं से मिले सहयोग और उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से वे अपनी आजीविका को विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

हितग्राही श्री पीलाराम ने योजना का लाभ और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु शिविर के माध्यम से उन्हें योजना का लाभ अपने क्षेत्र में ही प्राप्त हुआ, जिससे मछली पालन को आगे बढ़ाने में उन्हें आर्थिक और व्यावहारिक सहयोग मिला है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं और सुविधाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *