रायपुर : श्रीनिका ने कथक प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन…

कथक की उभरती प्रतिभा ने कम उम्र में बनाई खास पहचान

रायगढ़ जिले में आयोजित चक्रधर समारोह-2026 की सांस्कृतिक संध्या में मात्र 10 वर्ष की नन्ही कथक नृत्यांगना कु. श्रीनिका ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। कम उम्र से ही कथक की साधना कर रहीं श्रीनिका निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ इस शास्त्रीय कला को सीख रही हैं।

श्रीनिका की प्रस्तुति में कथक की भाव-भंगिमा, लय और ताल का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास ने दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। श्रीनिका ने मधुगुंजन, केरल समाजम् प्रतियोगिता, गीतांश उत्सव, कौशिकी, कथक दिवस, प्रणव्यम और अमृत ध्वनि सहित विभिन्न आयोजनों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किए हैं। कलावंत, रायपुर में प्रथम पुरस्कार के साथ मिला ‘कलावंत सम्मान’ उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *