रायपुर : सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्रीमती रजनी दुबे छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण की अध्यक्ष नियुक्त…

छत्तीसगढ़ शासन आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर से सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्रीमती रजनी दुबे को छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण, रायपुर के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

       राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में भू-संपदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 46 की उपधारा (1) के खण्ड (अ) एवं उपधारा (2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्ति की गई है।

आदेश के अनुसार श्रीमती रजनी दुबे का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से अधिकतम 5 वर्ष अथवा 67 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, रहेगा। उनकी सेवा संबंधी अन्य नियम एवं शर्तें पृथक से जारी की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *