रायपुर : पीएम किसान सम्मान निधि योजना बनी किसानों का मजबूत सहारा…

23वीं किस्त मिलने से खेती की तैयारियों को मिली गति, किसानों में उत्साह

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर उनकी खेती-किसानी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत मिलने वाली नियमित वित्तीय सहायता से किसानों को कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने में सहूलियत मिल रही है, जिससे खेती की लागत का बोझ कम हो रहा है और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल रही है।

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम मुनुंद निवासी किसान श्री शिवकुमार तिवारी भी इस योजना से लाभान्वित किसानों में शामिल हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त होने के बाद उन्होंने खरीफ सीजन की तैयारियां तेज कर दी हैं।

श्री तिवारी बताते हैं कि खेती उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन है। प्रत्येक फसल सीजन में बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था के लिए पर्याप्त संसाधनों की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में योजना के तहत प्राप्त आर्थिक सहायता खेती की तैयारी को आसान बनाती है तथा आर्थिक दबाव को कम करने में सहायक सिद्ध होती है। उ

न्होंने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग वे बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि कार्यों में करेंगे, जिससे समय पर बुवाई और बेहतर उत्पादन सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है और यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।

श्री तिवारी ने किसानों के हित में संचालित इस योजना के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं गांवों की समृद्धि और कृषि विकास को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *