रायपुर : सुशासन तिहार: गांव-गांव पहुंच रही शासन की योजनाएं, शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान…

ग्राम पंचायत कापन में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 924 आवेदन प्राप्त

पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड, श्रम कार्ड, रोजगार कार्ड, आइस बॉक्स, जाल एवं प्रधानमंत्री आवास की चाबियों का किया गया वितरण’

26 मई को खरौद एवं खैजा में आयोजित होगा जनसमस्या निवारण शिविर

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

राज्य शासन द्वारा सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत लगातार जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जा रही है।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कापन में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों ने अपनी मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

शिविर में राशन कार्ड, श्रम कार्ड, रोजगार कार्ड, आइस बॉक्स, जाल सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री एवं चेक वितरित किए गए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित आवासों की चाबियां भी हितग्राहियों को सौंपी गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं शिशुओं का अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभाग द्वारा पूरक पोषण आहार, बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं बाल विवाह रोकथाम के संबंध में जागरूकता भी प्रदान की गई।

जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत कापन में आयोजित शिविर में कुल 924 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 868 मांग एवं 56 शिकायतों से संबंधित आवेदन शामिल हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं तथा उनका निराकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है, जिससे पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, जनपद पंचायत अकलतरा अध्यक्ष श्रीमती शकुन देव अघरिया, जनपद सदस्य श्री शंकर गौतम, श्री ईश्वर साहू, श्री आनंद मिरी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

26 मई को खरौद एवं खैजा में आयोजित होगा जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 26 मई को नगर पंचायत खरौद के नगर पंचायत भवन तथा जनपद पंचायत बलौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत खैजा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। नगर पंचायत खरौद में आयोजित शिविर में वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के कुल 15 वार्ड शामिल होंगे। वहीं ग्राम पंचायत खैजा में आयोजित शिविर में खैजा, नवगवां, बेलटुकरी, पंतोरा, हेड़सपुर, बक्सरा, अंगारखार, करमा, कण्डरा, गतवा, केराकछार, बोकरेल, बोकरामुड़ा, परसदा, पुरेना, देवरी, पहरिया, करमंदा, औराईखुर्द, औराईकला, जर्वे-ब, बैजलपुर एवं खोहा सहित कुल 23 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *