रायपुर : सुशासन तिहार: सपनों को मिले पंख…

मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल ने व्यास नारायण को दी नई उड़ान

सुशासन तिहार के समाधान शिविरों के माध्यम से शासन द्वारा लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

इसी कड़ी में मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम कोदवामहंत में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम सारदा निवासी दिव्यांग हितग्राही श्री व्यास नारायण राठौर को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की गई।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने उन्हें ट्राई साइकिल सौंपकर लाभान्वित किया। वर्षों से आवागमन की कठिनाइयों का सामना कर रहे श्री राठौर के लिए इस मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल से उनके सपनों को पंख मिल गए। इससे अब उन्हें नई उड़ान मिलेगी। सीमित शारीरिक क्षमता के कारण उन्हें दैनिक कार्यों, बाजार जाने और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने में काफी परेशानी होती थी। 

श्री राठौर ने बताया कि पहले एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में काफी समय और परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें स्वतंत्र रूप से आवागमन करने की सुविधा मिल गई है। इससे उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है और वे अपने दैनिक जीवन को अधिक सहजता से संचालित कर सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री साव सहित जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं वास्तव में जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। अब मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने से उनकी निर्भरता कम होगी और वे आसानी से अपने जरूरी कार्य स्वयं कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *