रायपुर : वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन 08 फ़रवरी को 87 लाख से अधिक की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण…

प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन रविवार 08 फरवरी को नगर निगम कोरबा के विभिन्न वार्डों में 87 लाख 24 हजार रूपए के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत भी मौजूद रहेंगी। 

निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंत्री देवांगन चारपारा कोहड़िया कोरबा से दोपहर 2 बजे रवाना होकर 2:15 बजे कोरबा स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आचार्य इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अपरान्ह 3 बजे कोरबा के टैगोर उद्यान टी पी नगर में भूमिपूजन करेंगे। जिनमें वार्ड क्रमांक 09 में ईमलीडूग्गू अशोक घर से पूजा पाण्डेय घर तक बायपास रोड, नागेश ठाकुर घर से आंगनबाड़ी एवं रेल्वे मोहल्ला टीका घर से आंगनबाड़ी तक ओपीव्हीसी पाईप लाईन कार्य लागत राशि 14.01 लाख रूपए, महाराजा होटल से पावर हाउस रोड टीपी नगर चौक से बंगाली चॉल तक डीआई पाइप लाईन कार्य लागत राशि 73.28 लाख रूपए है।

कैबिनेट मंत्री देवांगन अपरान्ह 4:30 बजे माली मरार पटेल समाज के सामुदायिक भवन लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। सायं 5.30 बजे राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल होंगे कार्यक्रम पश्चात देवांगन 8.35 बजे चारपारा कोहड़िया लौट आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *