रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन युवाओं का भविष्य संवारने, रोजगार देने का काम कर रही है-संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी…

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन युवाओं का भविष्य संवारने, रोजगार देने का काम कर रही है-संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी…..

रायपुर, 15 जुलाई 2023 :- जिले के मोहला-मानपुर और अंबागढ़ चौकी विकासखंड में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट कैंप में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

मानपुर में आयोजित प्लेसमेंट कैंप में पहुंचकर विधायक एवं संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है। शासन लगातार युवाओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं का भविष्य संवारने और रोजगार उपलब्ध कराकर भविष्य गढऩे का काम प्राथमिकता से कर रही है। मंडावी ने नियोक्ता कंपनियों और विभागीय अधिकारियों को युवाओं के साथ सकारात्मक सहयोग करने को कहा।

1689429485 2f7ffa8a9cbee3577c4f

प्लेसमेंट कैंप में आए युवाओ का नियोजक कंपनियों के द्वारा काउंसलिंग किया गया। कैंप में मोहला विकासखंड से 225 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसी प्रकार अंबागढ़ चौकी विकासखंड से 349 युवाओं ने प्लेसमेंट कैंप में हिस्सा लिया।

1689429490 bc68ccb3b92312577e3c

मानपुर विकासखण्ड में 130 युवाओं ने प्लेसमेंट कैंप में हिस्सा लिया। अम्बागढ़ चौकी से 100 प्रतिभागियों का विभिन्न नियोक्ताओं के द्वारा चयन कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। रोजगार कैंप में सीपेट रायपुर, मारुति-सुजुकी गुड़गांव तथा एलआईसी जैसे नियोजक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *