रायपुर : कृषि मंत्री नेताम ने बलरामपुर के डौरा-कोचली खरीदी केंद्र में धान खरीदी का किया शुभारंभ… 

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने विकासखण्ड बलरामपुर अंतर्गत डौरा-कोचली धान खरीदी केंद्र पहुँचकर धान खरीदी का शुभारंभ किया। केंद्र में पहुंचने पर मंत्री नेताम का स्थानीय किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

केंद्र में पारंपरिक रीति-रिवाजों और पूजा अर्चना कर नई खरीदी सीज़न की शुरुआत की गई। शुभारंभ के बाद कृषि मंत्री की उपस्थिति में पहली धान की  तुलाई की गई।

किसान ने तौल प्रक्रिया देखकर संतोष व्यक्त किया। मंत्री नेताम ने किसान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी मेहनत से ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

सरकार आपके सहयोग के लिए हर समय तैयार है। सुबह से ही कोचली खरीदी केंद्र में किसानों की आवाजाही लगी रही। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने बताया कि खरीदी शुरू होने से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी 

कृषि मंत्री ने कहा राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें उचित मूल्य उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

किसानों को कतार में न लगना पड़े, इसके लिए टोकन व्यवस्था को और सुद्रीढ़ किया गया है। ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस दौरान मंत्री नेताम ने अधिकारियों से खरीदी केंद्र में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने तौल व्यवस्था, भंडारण व्यवस्था, परिवहन सुविधा, टोकन प्रणाली सहित धान खरीदी केन्द्र में व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, तथा यदि समस्या उत्पन्न होती है तो उसका समाधान उसी दिन किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *