दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी के बीच आज बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी…

मौसम विभाग ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 19 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है।

वहीं, दिल्ली एनसीआर में आज उमस भरी गर्मी पड़ेगी। पिछले कई दिनों से उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के प्रभाव से मानसून सक्रिय है।

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा

दिल्ली में उमस भरी गर्मी के बीच गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी का अलर्ट है। आ अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी यही स्थिति रहेगी। हरियाणा में भी छिटपुट से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में होगी बारिश

मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, कानपुर, बरेली, हरदोई, सीतापुर, शाहजहांपुर, बिजनौर, गोंडा, बस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है।

बिहार के मौसम का हाल

गया, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, मुंगेर, बांका, जमुई, कटिहार, भागलपुर, कैमूर, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और लखीसराय में भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी है।

पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर

गंगेटिक पश्चिम बंगाल में 17 अगस्त को अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। सिक्किम में भी अच्छी बारिश हो सकती है। असम और मेघालय में सप्ताह भर अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश में भी काफी जगहों पर बारिश जारी रहेगी।

हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट

पहाड़ी राज्य में 17-18 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ सकता है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सप्ताह के ज्यादातर दिनों में भारी बारिश की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *