तमिलनाडु में ‘विजय की सुनामी’ का दावा करने वाले राधन पंडित कौन? थलापति की पार्टी में मिला बड़ा पद…

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने ज्योतिषी राधन पंडित को सरकारी पद दिया है। इस संबंध में तमिलनाडु सरकार ने एक आदेश जारी किया है।

आदेश में कहा गया, “राधन पंडित वेट्रिवेल को मुख्यमंत्री के ओएस (राजनीतिक) के रूप में नियुक्त किया गया है। यह आदेश आज से प्रभावी होगा।”

कौन हैं राधन पंडित?

ज्योतिष और अंकशास्त्र के क्षेत्र में 40 सालों का अनुभव रखने वाले राधन पंडित वेट्रिवेल जोसेफ विजय के ज्योतिषी हैं। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि अभिनेता विजय चुनाव लड़ेंगे और भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे। चुनावों से पहले उन्होंने कहा था कि विजय के नाम की सुनामी आ रही है।

उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें से एक में उन्होंने कहा कि विजय के नाम की सुनामी आ रही है। तिरुचेंदूर मंदिर यात्रा के दौरान राधन पंडित और विजय की कार यात्रा चर्चा का विषय बन गई थी। इस बीच जैसे ही चुनाव के नतीजे विजय की पार्टी टीवीके पक्ष में आने शुरू हुए तो राधन पंडित ने व्यक्तिगत रूप से विजय के घर जाकर फूलों का गुलदस्ता भेंट करके बधाई दी थी।

जयललिता के ज्योतिषी भी रहे रतन पंडित

खबरों की अगर मानें तो राधन पंडित पूर्व मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके की दिवंगत नेता जयललिता के भी ज्योतिषी रह चुके हैं। विजय के अलावा राधन पंडित ने तमिलनाडु के अन्य नेताओं के बारे में भी भविष्यवाणी की थी। उन्होंने एम. के. स्टालिन के बारे में कहा था कि उनके ग्रह अनुकूल नहीं हैं और उनके लिए कठिन समय आ सकता है। नतीजों में एम. के. स्टालिन चुनाव हार गए।

वहीं उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन के बारे में कहा था कि उनको ग्रहों का साथ मिलेगा और वे ग्रोथ करेंगे। अपने बयानों से विवादों में रहने वाले उदयनिधि स्टालिन ने इस चुनाव में जीत हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *