‘रूस से प्रतिबंध हटाए तो और मजबूत हो जाएंगे पुतिन’, रूस को लेकर ट्रंप से अलग हुए जेलेंस्की के सुर…

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका की ओर से रूस पर लगे प्रतिबंधों को छूट देने को सही नहीं बताया है। यूक्रेन और अमेरिका के बीच खराब होते रिश्ते के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति का ये ताजा बयान सामने आया है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि वो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के खिलाफ नहीं है ना ही उनके साथ उनके मतभेद व्यक्तिगत है। उन्होंने बस रूस को प्रतिबंधों में मिली ढील को यूक्रेन के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि इससे रूस सेना जंग को और लंबा खींच सकती है।

क्यों चिंता जता रहे जेलेंस्की

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गुरुवार को समाचार चैनल सीएनएन से कहा कि रूस पर लगे प्रतिबंधों में ढील मिलती हो तो इससे युद्ध को खत्म करने के प्रयास में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन जंग को खत्म नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रतिबंध हटते हैं तो हम उन्हें मजबूत बनाएंगे। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से अमेरिका रूस को लेकर नरम रुख अपना रहा है। वहीं जेलेंस्की के साथ ट्रंप के रिश्ते खराब होने की खबर सामने आई है।

जेलेंस्की क्यों कर रहे अमेरिका का आलोचना

यूक्रेनी राष्ट्रपति की अमेरिका की आलोचना करने की दो मुख्य वजह हैं। पहला तो अमेरिका रूस से तेल खरीदने के लिए तैयार हो गया है। इस समझौते को ट्रंप ने ही हरी झंडी दी है जो कभी पुतिन पर युद्ध खत्म करने का दबाव बना रहे थे। इसके अलावा यूक्रेन को एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स द्वारा संचालित सैटेलाइट इंटरनेट की सेवा ‘स्टारलिंक’ के इस्तेमाल संबंधी पाबंदियों से भी दो-दो हाथ करना पड़ रहा है।

प्रतिबंध से समझौते पर खतरा

इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि बातचीत के दौरान प्रतिबंध लगाने से समझौता खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने कहा था कि जब आप किसी समझौते के करीब हों और बातचीत बहुत नाजुक दौर में चल रही हो तो प्रतिबंध नहीं लगाए जाने चाहिए। इससे पहले बुधवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा था कि इस मतभेद को सुलझाने के लिए कुछ रचनात्मक विचार सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *