ईरान युद्ध रोकने और ट्रंप की शक्तियां सीमित करने का प्रस्ताव खारिज, अमेरिकी सीनेट में कई सांसदों ने किया विरोध…

ईरान युद्ध को लेकर बढ़ती राजनीतिक चिंता के बीच अमेरिकी सीनेट ने गुरुवार को राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की सैन्य कार्रवाई रोकने संबंधी युद्ध शक्तियां प्रस्ताव को मामूली अंतर से खारिज कर दिया। प्रस्ताव के पक्ष में 49 और विरोध में 50 वोट पड़े।

ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बीच गैस की बढ़ती कीमतें आगामी मध्यावधि चुनावों में प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बन गई हैं।

यह मतदान ट्रंप के संयुक्त राष्ट्र में दिए भाषण के कुछ दिन बाद हुआ, जिसमें उन्होंने ईरान के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी थी।

सीनेट में चार रिपब्लिकन सांसदों ने अधिकांश डेमोक्रेटिक सदस्यों के साथ प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। इनमें सुसान कालिन्स, लिसा मुर्कोव्स्की, रैंड पाल और थाम टिलिस शामिल थे।

वहीं डेमोक्रेटिक सांसद जॉन फेटरमैन ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। डेमोक्रेटिक सीनेटर टिम केन ने कहा कि सांसदों को युद्ध को लेकर अपने मतदाताओं की चिंताओं पर ध्यान देना चाहिए।

वहीं टिलिस ने युद्ध को लेकर मौजूदा स्थिति में बदलाव की जरूरत बताई। वहीं, एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बावजूद, बुधवार को लगभग 60 कमर्शियल जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *