दो नए यूरिया संयंत्रों से जल्द शुरू होगा उत्पादन, उर्वरक आयात पर निर्भरता घटाने की दिशा में बड़ा कदम…

केंद्र सरकार ने रविवार को बताया कि जल्द ही दो नए यूरिया संयंत्रों में उत्पादन शुरू होगा। इन संयंत्रों की कुल सालाना क्षमता 25.4 लाख टन होगी। इससे देश की आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 100 लाख टन से ज्यादा यूरिया का आयात किया है।

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने बताया कि 2014 से अब तक छह नए मेगा यूरिया संयंत्रों की स्थापना हुई है, जिनकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 76.2 लाख टन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *