केरल में ब्रह्मोस मिसाइल का उत्पादन शुरू होगा, जिसके लिए प्रोडक्शन यूनिट की स्थापना हेतु 100 एकड़ जमीन आवंटित की गई है…

केरल सरकार राज्य में ब्रह्मोस यूनिट स्थापित करने के लिए जमीन देने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री पी विजयन की अध्यक्षता में कैबिनेट की सोमवार को हुई बैठक में यूनिट के लिए निश्शुल्क भूमि देने समेत कई फैसलों पर मुहर लगाई गई।

100 एकड़ भूमि आवंटित

कैबिनेट ने तिरुअनंतपुरम जिले में कट्टकड़ा तालुका के कल्लिक्कड़ गांव में ब्रह्मोस एयरोस्पेस तिरुअनंतपुरम लिमिटेड को 100 एकड़ जमीन निश्शुल्क आवंटित करने का निर्णय लिया है।

ट्रीसा जाली को मिलेगी नौकरी

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस जमीन का उपयोग एक उन्नत मिसाइल और अन्य रणनीतिक इकाई और संबंधित गतिविधियों के निर्माण के लिए किया जाएगा।

एक अन्य फैसले में राज्य सरकार ने 2022 में 22वें कामनवेल्थ गेम्स में देश के लिए दो पदक जीतने वाली ट्रीसा जाली को नौकरी देने की घोषणा की है।

उनकी नियुक्ति के लिए राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग में एक अतिरिक्ति पद का सृजन किया जाएगा।

इसके अलावा कैबिनेट ने भूमि अधिकार देने और श्रमिकों के नियमितीकरण संबंधी कई विषयों पर फैसलों को मंजूरी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *