इंडोनेशिया में भूकंप के बाद हजारों लोग मदद के इंतजार में, राष्ट्रपति सुबियांतो ने की भावुक अपील…

पिछले हफ्ते आए भूकंप के बाद से फ्लोरेस द्वीप पर हजारों लोग मदद का इंतजार कर रहे हैं। भूकंप में 68 लोगों की मौत हो गई थी, 200 से अधिक लोग घायल हुए थे और सैकड़ों घर व अन्य इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, 5,000 लोगों को अस्थायी आश्रयों में जाना पड़ा और 213 लोग घायल हुए।

फ्लोरेस में हजारों लोग रात भर गिरे हुए घरों के बाहर तिरपाल के टेंट में रह रहे और आफ्टरशॉक्स के डर से वे बाहर ही सो रहे।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर रात राहतकर्मी भूकंप के केंद्र के सबसे करीब के इलाकों में से एक पालुए द्वीप पर पहुंचे। उन्हें भूस्खलन से प्रभावित इलाकों से होते हुए मुश्किल सफर तय करना पड़ा।

कई दिनों तक अलग-थलग रहने के बाद, हजारों निवासियों को तुरंत मदद की जरूरत थी। इस बीच, इंडोनेशिया ने सोमवार को अपना 81वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने आपदा से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *