अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अगली पीढ़ी के एआई पर अपने देश का दबदबा सुनिश्चित करने के लिए रविवार को “सुपर इंटेलिजेंस फोर्स” नाम से कार्यबल बनाने का एलान किया। राष्ट्रीय खुफिया निदेशक जे क्लेटन को इस कार्यबल का प्रमुख नामित किया गया है।
यह कार्यबल सरकारी नीतियों का केंद्रीयकरण करेगा और एआई में राष्ट्रीय कोशिशों का नेतृत्व करेगा।
ट्रंप का कहना है कि उन्होंने सुपर इंटेलिजेंस के रूप में एआई को री-ब्रांड करने का प्रयास किया है।
पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में एआई कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की थी और कहा था कि उन्होंने एक स्वैच्छिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे इस तकनीकी विकास की निगरानी वह खुद कर सकेंगे।
ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि यह कार्यबल सरकार के प्रयासों का समन्वय करेगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि अमेरिका सुपर इंटेलिजेंस में दुनिया का नेतृत्व करता रहे।