राज्यसभा चुनाव की तैयारी तेज, तमिलनाडु में आज से नामांकन; TVK की एंट्री पर नजरें…

तमिलनाडु में राज्यसभा की एक सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। सत्तारूढ़ टीवीके को पहली सीट मिलने की उम्मीद है।

मेलम विधानसभा क्षेत्र से जीत के बाद अन्नाद्रमुक नेता सीवी षणमुगम ने सात मई को राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। इस तरह यह सीट खाली हुई थी।

चूंकि, टीवीके राज्य विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए राज्यसभा चुनाव में उसके उम्मीदवार की आसान जीत की संभावना है।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि टीवीके यह सीट अपने पास रखेगी या किसी गठबंधन सहयोगी, विशेषकर कांग्रेस को दे देगी। चुनाव परिणाम आने के बाद टीवीके को समर्थन देने वाली पहली पार्टी कांग्रेस ही थी।

चुनाव के लिए नामांकन एक से आठ जून तक दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच नौ जून को की जाएगी। जरूरत पड़ने पर मतदान 18 जून को होगा। मतगणना उसी दिन शाम पांच बजे शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *