पश्चिम बंगाल में बढ़ी सियासी हलचल, ममता बनर्जी ने जिस TMC सांसद को चीफ व्हिप पद से हटाया, उसी नेता को केंद्र सरकार ने दी Y कैटेगरी सुरक्षा…

केंद्र सरकार ने तृणमूल कांग्रेस सांसद काकोली घोष दस्तीदार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की ‘Y’ श्रेणी की सशस्त्र सुरक्षा प्रदान की है। अधिकारियों के मुताबिक यह सुरक्षा 19 मई से तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

इस फैसले को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब तृणमूल कांग्रेस के भीतर संसदीय स्तर पर बड़े संगठनात्मक बदलाव किए गए हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस सांसदों की बैठक में वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी को लोकसभा में पार्टी का नया चीफ व्हिप नियुक्त किया है। उन्होंने इस पद पर काकोली घोष दस्तीदार की जगह ली है।

संसद में रणनीति मजबूत करने पर जोर

तृणमूल कांग्रेस संसद में अपनी रणनीति और समन्वय को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। पार्टी के भीतर हुए इस बदलाव को उसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कल्याण बनर्जी की वापसी को पार्टी नेतृत्व के भरोसे के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

वह पहले भी लोकसभा में पार्टी के चीफ व्हिप रह चुके हैं। हालांकि बाद में उन्हें इस पद से हटा दिया गया था, लेकिन अब एक बार फिर पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *