हैदराबाद में चलती कार की खुली डिक्की में बैठे नजर आए बच्चे, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने की कार्रवाई…

हैदराबाद के आउटर रिंग रोड (ORR) से एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें तीन बच्चे तेज रफ्तार से दौड़ती कार की खुली डिक्की में बैठे नजर आए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के अंदर बड़े लोग सुरक्षित बैठे हुए हैं, जबकि बच्चे पीछे खुली डिक्की में बैठे संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। सड़क पर तेज गति से गुजरते वाहनों के बीच यह नजारा बेहद खतरनाक दिखाई दे रहा था।

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने परिवार की कड़ी आलोचना की। एक यूजर ने लिखा कि यह बेहद डरावना है। आखिर परिवार के लोगों ने ऐसा करने के बारे में सोचा भी कैसे?

वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि वाहन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वाहन पर नियम उल्लंघन के लिए चालान किया गया है।

वाहन मालिक मौके पर उपलब्ध नहीं था, इसलिए टेली-काउंसलिंग के जरिए उसे सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी खतरनाक ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *