आईआईटी बांबे में छात्र की आत्महत्या, हॉस्टल की छत से कूदने के बाद जांच में जुटी पुलिस…

आईआईटी बांबे के 21 वर्षीय छात्र ने बुधवार तड़के हास्टल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मुंबई के पवई इलाके में स्थित हॉस्टल में रात करीब डेढ़ बजे घटी।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) बांबे में इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र नमन अग्रवाल ने हॉस्टल नंबर चार की छत से छलांग लगा दी। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके पीछे क्या कारण है इसका पता नहीं चल पाया है। छात्र राजस्थान के पिलानी का रहने वाला था। प्राथमिक सूचना के आधार पर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है।

पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सुबूतों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अस्पताल के पोस्टमार्टम केंद्र के एक सूत्र ने बताया, “आज पोस्टमार्टम नहीं किया गया और इसे गुरुवार के लिए निर्धारित किया गया है, क्योंकि परिवार के आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *