रवींद्रनाथ टैगोर जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- ‘गुरुदेव’ भारत की अमर चेतना की आवाज हैं…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती (पोचीशे बोइशाख) के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने टैगोर को ‘भारत की सभ्यतागत आत्मा की शाश्वत आवाज’ बताते हुए उनके बहुआयामी व्यक्तित्व की सराहना की।

‘एक्स’ पर साझा किए संदेश में उन्होंने कहा कि ‘गुरुदेव’ एक असाधारण लेखक, कवि, दार्शनिक और शिक्षाविद् थे, जिन्होंने मानवीय भावनाओं और भारतीय संस्कृति के आदर्शों को नई अभिव्यक्ति दी।

टैगोर के विचारों को किया याद

उन्होंने कहा कि टैगोर ने समाज को नए विचारों, रचनात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक आत्मविश्वास से समृद्ध किया।

मोदी ने विश्वास जताया कि टैगोर के विचार भविष्य में भी मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे और देश उनके योगदान को सदैव कृतज्ञता के साथ याद रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *