80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, वीर सपूतों को किया नमन…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अनगिनत सेनानियों को नमन करते हुए उनके साहस, बलिदान और देश के प्रति अटूट समर्पण को याद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की असीम शुभकामनाएं। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश के वीर सेनानियों के अद्भुत साहस, अथक संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण का स्मरण कराता है। आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें।

पीएम मोदी ने विकसित भारत के संकल्प का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ताकत से देश विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में विकास की यह यात्रा और तेज गति से आगे बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *