‘कृपया कुछ करें’: New York में विमान हादसे से पहले पायलटों ने दी थी चेतावनी…

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित लागुआर्डिया (LGA) एयरपोर्ट पर बीते दिनों दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें रनवे पर एक विमान और फायर ट्रक की टक्कर में दो पायलटों की जान चली गई। इस दुर्घटना को लेकर जांच चल रही है।

वहीं, सीएनएन द्वारा पिछले दो वर्षों के सरकारी रिकॉर्ड की समीक्षा जांच से पता चला है कि यह आपदा कोई अप्रत्याशित घटना नहीं थी। बल्कि पायलट पिछले दो वर्षों से लगातार हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) की गलतियों, खराब संचार और बढ़ते दबाव के बारे में चेतावनी दे रहे थे।

कृपया कुछ करें…

पिछले दो वर्षों के सरकारी रिकॉर्ड और नासा की सुरक्षा रिपोर्टों के अनुसार, एक पायलट ने पिछले गर्मियों में नासा की विमानन सुरक्षा रिपोर्टिंग प्रणाली को लागुआर्डिया के बारे में कम से कम एक दर्जन रिपोर्टों में से एक में चेतावनी देते हुए लिखा- “कृपया कुछ करें”। इसमें पायलट द्वारा बाल-बाल बचने वाली घटना का जिक्र किया गया था, जब एयर ट्रैफिक कंट्रोलर कई विमानों को गाइड करने में विफल रहे थे।

पायलट ने कहा था कि “तूफानी दिनों में, LGA का मौसम वाशिंगटन डीसी में जनवरी 2025 में पोटोमैक नदी के ऊपर हुई हवाई टक्कर से पहले डीसीए जैसा लगने लगा है, जिसमें 60 से अधिक लोग मारे गए थे।

कब हुआ हादसा?

गौरतलब है कि रविवार देर रात लागुआर्डिया एयरपोर्ट पर एयर कनाडा का विमान फायर ट्रक से टकरा गया। यह दुर्घटना रनवे पर हुई, जब फायर ट्रक को पार करने की अनुमति दी गई और आखिरी में उसे रोकने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और विमान ट्रक से टकरा गया।

आपस में टकरा गए दो विमान

बता दें कि बीते साल अक्टूबर में के टैक्सीवे पर डेल्टा एयरलाइंस के दो विमान आपस में टकरा गए थे, इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया था, यही नहीं इसी सप्ताह नेवार्क में भी एक ऐसा ही भयानक हादसा होते-होते बचा, जब दो विमान आपस में मिलती हुई रनवे पर उतरने की कोशिश कर रहे थे।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को हुए घातक हादसे से पहले के दो वर्षों में, लागुआर्डिया में कई ऐसे मामले सामने आए थे जिनमें टक्कर होते-होते बची थी। यह घटनाएं एयरलाइन्स कर्मचारियों की लापरवाही को उजागर करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *