दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा के बाहरी इलाके में सोमवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। देश के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई।
रॉयटर्स के अनुसार विमानन प्राधिकरण ने बयान में कहा कि सिटीलिंक एविएशन द्वारा संचालित सेसना 208 विमान का येई से जुबा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के लिए उड़ान भरते समय संपर्क टूट गया।
विमान हादसे में 14 लोगों की मौत
विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह 9:15 बजे उड़ान भरी और 9: 43 बजे उससे संपर्क टूट गया। विमान में 13 यात्री और पायलट सवार थे, जिनमें दो केन्याई नागरिक और 12 दक्षिण सूडानी नागरिक शामिल थे।
अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि खराब मौसम के कारण कम ²श्यता से विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ होगा। इंटरनेट मीडिया पर साझा किए गए दुर्घटनास्थल के वीडियो में विमान का मलबा आग की लपटों में घिरा दिख रहा था।