केरलम के विधानसभा चुनाव में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की करारी हार के बाद वरिष्ठ सीपीआइ (एम) नेता पिनरायी विजयन सोमवार को किराए के मकान में रहने चले गए। उन्होंने चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
दिल्ली में सीपीआइ (एम) की पोलित ब्यूरो की बैठक में भाग लेने के बाद विजयन सोमवार रात तिरुअनंतपुरम के बेकरी जंक्शन स्थित किराए के मकान में पहुंचे। उनके दामाद और पूर्व मंत्री पीए मोहम्मद रियास और वरिष्ठ पार्टी नेता वी शिवकुट्टी ने नए निवास पर उनका स्वागत किया।
विजयन ने चुनाव परिणामों के बाद केरल के मुख्यमंत्री का आधिकारिक निवास क्लिफ हाउस खाली कर दिया था। हालांकि, सीपीआइ (एम) ने उन्हें पार्टी के स्वामित्व वाले अपार्टमेंट में रहने की पेशकश की थी, लेकिन विजयन संभवत: अपने परिवार के साथ किराए के दो मंजिला मकान में रहेंगे।