ICC वारंट जारी होने के बाद फिलीपींस के सीनेटर फरार, मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप गंभीर…

इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) में मानवता के खिलाफ कथित अपराध में वांछित फिलीपींस के एक सीनेटर गिरफ्तारी से बचने के लिए सीनेट से फरार हो गए। 64 वर्षीय डेला रोसा, रोड्रिगो दुतेर्ते के पूर्व राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख थे।

दुतेर्ते 2016 से 2022 तक राष्ट्रपति रहे थे। दुतेर्ते को पिछले साल मार्च में आइसीसी के वारंट पर गिरफ्तार किया गया था।

उन पर मानवता के खिलाफ अपराधों का आरोप है, जो उन्होंने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अपने अभियानों के दौरान किए थे।

वारंट की वैधता पर उठाए सवाल

अब आईसीसी द्वारा सोमवार को जारी वारंट में डेला रोसा पर मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप लगाया गया है।

वारंट के अनुसार, जुलाई 2016 से अप्रैल 2018 के बीच, जब वे दुतेर्ते के अधीन राष्ट्रीय पुलिस बल का नेतृत्व कर रहे थे और उनके अभियानों को लागू कर रहे थे, तब उन्होंने 32 लोगों की हत्या की थी।

रोसा ने इस वारंट की वैधता पर सवाल उठाया है और सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि वह फिलिपींस सरकार को वारंट को लागू करने से तुरंत रोक दे।

अदालत ने डेला रोसा और सरकारी अधिकारियों से कहा कि वे 72 घंटों के भीतर इस मामले में और अधिक जानकारी उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *