महंगाई की मार! पेट्रोल-डीजल, LPG-CNG से लेकर दूध, तेल और सोना-चांदी तक महंगे, जानिए 2 महीनों में क्या-क्या बढ़ा…

मध्य पूर्व संघर्ष का असर धीरे-धीरे भारत में आम जनता पर दिखने लगा है। संघर्ष शुरू होने के बाद LPG सिलेंडर से लेकर पेट्रोल-डीजल तक सब कुछ महंगा हो गया है। आने वाले समय में और भी बहुत कुछ महंगा हो सकता है। क्योंकि इस समय दुनिया एनर्जी संकट का सामना कर रही है।

इस संकट के चलते दुनिया में पेट्रोल-डीजल, CNG से लेकर खाने-पीने की चीजें जैसे दूध और खाने का तेल सब कुछ महंगा हो गया है। सोने और चांदी की आयात ड्यूटी (Gold Silver Import Duty) बढ़ा दी गई है। आइए जानते हैं कि आखिर 2 महीने में क्या-क्या महंगा हुआ है।

ईरान और अमेरिका के बीच अब तक युद्ध विराम को लेकर समझौता नहीं हो सका, जिसके चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज मे नाकाबंदी चल रही है। होर्मुज रूट से मालवाहक जहाज नहीं गुजर पा रहे हैं।

भारत अपनी जरूरत का लगभग 40 फीसदी कच्चा तेल और 80 से 90 फीसदी गैस खाड़ी देशों से मंगाता है। रूट बाधित होने की वजह से सप्लाई नहीं हो पा रही है। इस कारण महंगाई की मार धीरे-धीरे आम जनता पर पड़ रही है।

पेट्रोल-डीजल से लेकर LPG और दूध तक… 2 महीने में क्या-क्या हुआ महंगा

15 मई को भारत में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। नई दरें लागू भी हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद, दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर लगभग 97.77 रुपये प्रति लीटर (Petrol Price Today) हो गईं, जबकि डीजल की कीमतें बढ़कर लगभग 90.67 रुपये प्रति लीटर (Diesel Price Today) हो गईं।

इससे कुछ दिन पहले अमूल और मदर डेरी ने दूध के दाम बढ़ाए थे। दोनों ने प्रति लीटर 2 रुपये का इजाफा किया था। CNG गैस की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। दिल्ली और मुंबई में कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। आइए अब जानते हैं कि आखिर 2 महीनों में क्या-क्या महंगा हुआ है।

2 महीने में क्या-क्या महंगा हुआ?
क्रमांकवस्तुमहंगा हुआ या नहींकितना महंगा हुआकब बढ़े दामपिछली कीमतताजा कीमत
1पेट्रोल (रिटेल)हां3.14 रुपये15 मई94.63 रुपये प्रति लीटर97.77 रुपये प्रति लीटर
2डीजल (रिटेल)हां3.11 रुपये15 मई87.56 रुपये प्रति लीटर90.67 रुपये प्रति लीटर
3अमूल दूधहां2 रुपये13 मई55 रुपये प्रति लीटर57 रुपये प्रति लीटर
4मदर डेरी दूधहां2 रुपये13 मई56 रुपये प्रति लीटर58 रुपये प्रति लीटर
5CNGहां2 रुपये प्रति किलो13 मई77 रुपये प्रति किलो79 रुपये प्रति किलो
6LPG सिलिंडरहां₹607 मार्च853 रुपये913 रुपये
75Kg छोटू सिलिंडरहां261+51+144 (तीन बार दाम बढ़े)मार्च, अप्रैल और मई300- 400 रुपये600-800 रुपये
8LPG सिलिंडर कमर्शियलहां993+195+114.50 (तीन बार दाम बढ़े)मार्च, अप्रैल और मई2078 रुपये3071.50 रुपये
9इंडस्ट्रियल डीजलहां22+28 ( दो बार दाम बढ़ें)मार्च और अप्रैल90 से 95 रुपये प्रति लीटर109 रुपये प्रति लीटर
10प्रीमियम पेट्रोलहां2+3 ( दो बार दाम बढ़ें)मार्च और अप्रैल95-100 रुपये प्रति लीटर101-105 रुपये प्रति लीटर
11PNGहां₹1.70 प्रति SCMमई47.90 रुपये प्रति SCM49.59 रुपये प्रति SCM
12विमानन टर्बाइन ईंधन घरेलूहां₹8289 प्रति किलोलीटरअप्रैल-मई₹96638 प्रति किलोलीटर₹104927 प्रति किलोलीटर
13विमानन टर्बाइन ईंधन इंटरनेशनलहांUSD 76.55 प्रति किलोलीटरअप्रैल-मईUSD 1435.31 प्रति किलोलीटरUSD 1511.86 प्रति किलोलीटर
14सोना आयात शुल्कहां9%मई6%15%
15चांदी आयात शुल्कहां9%मई6%15%
नोट- अलग-अलग शहर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। ये कीमतें दिल्ली या मुंबई पर आधारित हैं। अलग-अलग कंपनियों की कीतमों में भी बदलाव हो सकता है

खाद्य सामग्रियों के भी बढ़े दाम

किन-किन खाद्य सामग्रियों के बढ़े दाम
क्रमांकसामानपुराने दामनए दाम
2मूंगफली160 रुपये प्रति किलो200 रुपये प्रति किलो
3सूखा धनिया180 रुपये प्रति किलो220 रुपये प्रति किलो
4लाल मिर्च300 रुपये प्रति किलो350 रुपये प्रति किलो
5हल्दी पाउडर210 रुपये प्रति किलो250 रुपये प्रति किलो
6जीरा300 रुपये प्रति किलो360 रुपये प्रति किलो
7चायपत्ती500 रुपये प्रति किलो545 रुपये प्रति किलो
8रिफाइंड ऑयल135 रुपये प्रति लीटर148 रुपये प्रति लीटर
9सरसों तेल170 रुपये प्रति लीटर190 रुपये प्रति लीटर
10चावल60- 120 रुपये प्रति किलो70- 130 रुपये प्रति किलो
नोट- अलग-अलग कंपनियों की खाद्य सामग्रियों के रेट अलग-अलग हो सकते हैं। यह एक औसत कीमत है।

आने वाले समय में और महंगी हो सकती हैं रोजमर्रा की जरूरत की चीजें

ईंधन का रेट बढ़ने से रोजमर्रा की जरूरत की चीजें और महंगी हो सकती है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच, ईंधन की कीमतों में बदलाव से FMCG कंपनियों पर नया दबाव पड़ने की उम्मीद है, जिससे वे चुनिंदा चीजों की कीमतें बढ़ाने या उनके वजन में कमी करने पर विचार कर सकती हैं। ईंधन की दरों में बढ़ोतरी से माल ढुलाई, वितरण और इनपुट लागत बढ़ने की संभावना है, जिससे उन कंपनियों के मुनाफे पर और भी ज्यादा दबाव पड़ेगा जो पहले से ही 8-10% की महंगाई से जूझ रही हैं।

तांबे और एल्युमीनियम की कीमतें में तेजी

मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण सिर्फ रोजमर्रा से जुड़ी चीजें ही नहीं महंगी हुई हैं। बल्कि अलग-अलग मेटल में भी तेजी देखने को मिली है। एक ओर जहां सोने और चांदी की कीमतें में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है तो दूसरी ओर मजबूत मांग के चलते तांबे और एल्युमीनियम की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है, और वे कई वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं।

बात करें अगर तांबे कि तो इसकी कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। मई 2026 के मध्य तक लंदन मेटल एक्सचेंज (LME) पर इसकी कीमतें बढ़कर \(\$14,000\) प्रति मीट्रिक टन से भी ज्यादा हो गई है। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। एल्युमीनियम मार्च 2022 के बाद अपने उच्चतम स्तर पर पहुँच गया, और मई में इसकी कीमत $3,600 प्रति टन से अधिक हो गई।

भारत में तांबा लगभग ₹1300-₹1400 प्रति किलोग्राम (Copper Price in India) के भाव पर बिक रहा है। इस साल अब तक इसकी कीमत में 20 से 30% की वृद्धि है। वहीं, भारत में एल्युमीनियम लगभग ₹370-₹385 प्रति (aluminium price in india) किलो है। इस साल अब तक इसमें 15 से 20 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।

सोने-चांदी का क्या है हाल

सोने और चांदी पर आयात शुल्क 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया है, जबकि प्लैटिनम पर शुल्क 6.4% से बढ़कर 15.4% हो गया है। ये बदलाव सोने और चांदी के डोरे, सिक्के और अन्य संबंधित उत्पादों पर भी लागू होते हैं।

इस साल जनवरी से अब तक सोने और चांदी की कीमतों में कॉफी उतार-चढ़ाव देखा गया। जनवरी में सोने और चांदी की कीमतें अपने पीक पर थी। जनवरी के आखिरी में चांदी की कीमत 4 लाख प्रति किलो को भी पार कर गई थी। 29 जनवरी 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर, मार्च डिलीवरी के लिए चांदी के वायदा भाव ₹407456 प्रति किलोग्राम तक पहुंच (Silver All Time High) गया था। इसी दिन सोना भी ऑल टाइम ₹193096 प्रति 10 ग्राम (Gold All Time High) के स्तर तक पहुंचा था।

हालांकि, अब दोनों ही धातुओं की कीमतों में काफी करेक्शन आ चुका है। आज यानी 15 मई 2026 को भी दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट देखी गई है। 15 मई की शाम 7 बजे MCX पर 5 जून 2026 का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 2878 रुपये गिरकर (करीब 1.78 फीसदी) 159100 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Price) के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, 3 जुलाई 2026 का चांदी वायदा लगभग 7 फीसदी टूटकर 272335 रुपये (Silver Price) प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *