घरों में इमरजेंसी राशन जमा कर रहे जापान, अमेरिका और ब्रिटेन के लोग; क्या होने वाला है कुछ बड़ा?…

दुनिया के कई विकसित देश अपने लोगों से घर पर जरूरी सामानों का स्टॉक रखने की सलाह दे रहे हैं। इन देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, नॉर्वे, फिनलैंड, स्वीडन समेत कई अन्य शामिल हैं।

इन देशों की सरकार ने अपने नागरिकों को आपातकाल के लिए तैयार रहने को कहा है। साथ ही कहा कि अपने घरों में जरूरी चीज जैसे खाना, पानी, दवा और अन्य जरूरी आइटमों का स्टॉक बना कर रखें। किसी भी आपातकाल स्थिति में बाहर से संपर्क कटने पर सामान मंगाने की जरूरत ना पड़े।

किन-किन देशों ने दी है सलाह

  • जर्मनी
  • नॉर्वे
  • फिनलैंड
  • फ्रांस
  • यूरोपीय संघ
  • स्विट्जरलैंड
  • आयरलैंड
  • स्वीडन
  • चेकिया
  • लिथुआनिया

कितने दिन का अलर्ट

सभी देशों ने लगभग दो दिन, सात दिन या 10 दिन तक की योजना पर काम करने को कहा है। इसमें एक मात्र अमेरिका है जो अपने सैन्य ठिकानों के लिए 90 दिनों की योजना पर काम कर रहा है। अमेरिका में सैन्य ठिकाने 90 दिनों तक स्वतंत्र रूप से काम कर सकें ऐसी योजना बनाई है। इस कड़ी में जापान दो नवंबर को अपनी योजना की घोषणा कर सकता है।

क्यों जारी किया गया अलर्ट

विभिन्न देशों की सरकारों की ओर से जारी अलर्ट में खराब मौसम, बाढ़, बिजली की कमी, इंटरनेट की सेवा में बाधा, साइबर हमले सहित युद्ध जैसे खतरे का अंदेशा जताया गया है। इनसे आम जीवन प्रभावित होने का अंदेशा जताया गया है। इसलिए सरकार की कोशिश है कि किसी भी तरह की परेशानी आने पर लोगों को बाहरी मदद या सरकार की मदद की आस में ना बैठना पड़े।

कहां क्या है सलाह


ब्रिटेन में ‘बी रेडी’ अभियान शुरू हुआ है। इसके तहत लोगों को तीन दिन का पानी, जल्द खराब ना होने वाला खाना,जरूरी दवाएं, टॉर्च, बैटरियां, रेडियो, पावर बैंक और कुछ पैसे पास में रखने की सलाह दी गई है।

अमेरिका में लोगों को इस तरह की सलाह नहीं दी गई है लेकिन सैनिकों के लिए अलर्ट जारी हुआ है। उन्होंने 90 दिनों तक बाहरी सप्लाई पर निर्भर न रहने की योजना बनाई है। किसी बड़े युद्ध, साइबर हमले या बुनियादी ढांचे पर हमले की स्थिति में सैनिकों के काम में बाधा ना आए इसलिए ऐसी योजना पर काम हो रहा।

जापान की नई राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी नागरिकों से कम से कम तीन दिन और अगर संभव हो तो एक सप्ताह तक का खाना-पानी एवं जरूरी सामान घर में रखने की सलाह देगी। जापान की सरकार के मुताबिक किसी बड़े भूकंप के बाद बिजली, पानी और परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसी तरह बाकी के देशों ने भी अपने लोगों के लिए सलाह जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *