ग्रीनलैंड के लोगों ने ट्रंप के नारे का उड़ाया मज़ाक, टोपी पहनकर कसा तंज…

20 जनवरी 2025 को सत्ता संभालने के बाद ट्रंप ने ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ यानी MAGA का नारा दिया था। ट्रंप को सत्ता संभाले आज 1 साल पूरा हो चुका है।

इस एक साल में ट्रंप ने कई बड़े फैसलों से दुनिया को चकित कर दिया। वहीं, अब ट्रंप ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बनाने पर अड़े हैं। इसी बीच ग्रीनलैंड में ट्रंप का काफी विरोध हो रहा है।

ग्रीनलैंड के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। सभी ट्रंप के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इन प्रदर्शनों में ट्रंप के MAGA का भी मजाक बन रहा है। प्रदर्शनकारी ट्रंप जैसी लाल टोपी लगाकर घूमते नजर आ रहे हैं, जिसमें MAGA नया का मतलब नजर आ रहा है।

MAGA का नया मतलब

ग्रीनलैंड में प्रदर्शनकारियों ने MAGA का मतलब मेक अमेरिका गो अवे (अमेरिका को भगाओ) तय किया है। प्रदर्शन के दौरान ये नारा आम होने लगा है। अमेरिका की दादागीरी के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए ग्रीनलैंड के लोगों ने ट्रंप की बेसबॉल वाली लाल टोपी की मदद ली है।

ग्रीनलैंड में प्रदर्शनकारी ये कैप पहनकर घूमते नजर आ रहे हैं। कड़ाके की सर्दियों में भी भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। ग्रीनलैंड और डेनमार्क ने ट्रंप के मंसूबों पर कड़ी आपत्ति जताई है। कई यूरोपिय देशों ने भी ट्रंप के प्लान को समर्थन देने से इनकार कर दिया है।

प्रदर्शन में ट्रंप का विरोध

ग्रीनलैंड में प्रदर्शन की चिंगारी डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन तक पहुंच गई है। एबीसी न्यूज से बातचीत के दौरान एक प्रदर्शनकारी का कहना है, “मैं ग्रीनलैंड को अपना समर्थन देना चाहता हूं और दिखाना चाहता हूं कि मुझे अमेरिकी राष्ट्रपति बिल्कुल पसंद नहीं हैं।

कोपेनहेगन में मौजूद जेस्पर राबे टोनसेन नामक एक कपड़ा व्यापारी ने पिछले साल ही ये टोपियां बनाना शुरू किया था। हालांकि, तब लोगों ने इसमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। मगर, इस साल टोपियों की मांग अचानक से बढ़ गई है।

कैसे आया MAGA कैप बनाने का आइडिया?

टोनसेन के अनुसार, “जब अमेरिका ने ग्रीनलैंड में अपना प्रतिनिधिमंडल भेजा था, हम तभी समझ गए थे कि ट्रंप मजाक नहीं कर रहे हैं। ये कोई टीवी शो नहीं है। तो हमें लगा कि हम क्या कर सकते हैं। ऐसे में हमने अपनी बात लोगों तक पहुंचाने के लिए ये मजाकिया रास्ता ढूंढा, जो लोगों तक अपना संदेश आसानी से पहुंचा सकता है। डैनिश लोगों को समझना होगा कि हमें MAGA यानी अमेरिका को बाहर खदेड़ना ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *