पूरे कपड़े उतारकर केबिन की ओर दौड़ा यात्री, थाईलैंड जा रही फ्लाइट में मचा हंगामा…

थाईलैंड जा रही एयरएशिया की एक फ्लाइट में एक यात्री ने जमकर बवाल काटा।

उसने अपने कपड़े उतार दिए और अंडरवियर में आ गया। इतना ही नहीं उसने विमान से कदूने की भी कोशिश की। इसके चलते फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

यह घटना गुरुवार (29 जनवरी) को हुई, जब फ्लाइट 647 वियतनाम के न्हा ट्रांग से एक घंटे और 40 मिनट की देरी के बाद उड़ान भरी थी।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें यात्री को फ्लाइट क्रू को धमकी देते और अजीब हरकतें करते देखा जा सकता है। वीडियो में वह आदमी गुस्से में अंग्रेजी में चिल्लाते हुए दिख रहा है, “मुझे हाथ मत लगाओ।”

काले अंडरवियर में जमकर काटा उत्पात

काले अंडरवियर में वह आदमी बवाल करता रहा और एक समय पर उसने केबिन क्रू मेंबर्स को एयरक्राफ्ट का इमरजेंसी दरवाजा खोलने का ऑर्डर दिया।

उसने कहा, “क्या तुम फ्लाइट अटेंडेंट से कह सकते हो कि वे दरवाजा खोल दें?” इसके बाद वह फिर रूसी भाषा में चिल्लाया, “क्या वे चाहते हैं कि हम यहां मर जाएं?”

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक यात्री ने बताया कि रूसी आदमी प्लेन में एक दूसरे पैसेंजर से मिला और उसके बाद अजीब हरकतें करने लगा।

एक अन्य यात्री ने बताया कि कपड़े उतारने से पहले वह आदमी लगातार टॉयलेट जा रहा था और परेशान लग रहा था।

विमान रुकने के बाद लगा दी ऊपर से छलांग

विमान के लैंड होने और रुकने के बाद उसने कथित तौर पर एयरपोर्ट की सीढ़ियां लगने से पहले ही जबरदस्ती बाहर निकलने की कोशिश की और रनवे पर कूद गया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान उसे चोट लगी, लेकिन उसने भागने की कोशिश की।

थाईलैंड के अधिकारियों ने उस आदमी को रनवे पर तुरंत हिरासत में ले लिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसे थाई कानून के तहत कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें जुर्माना या जेल भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *