गुजरात की राजधानी गांधीनगर में बुधवार शाम को कुडासन इलाके में एक निर्माण स्थल पर बड़ी दुर्घटना हो गई। निर्माणाधीन स्थल पर विशाल क्रेन अचानक गिर पड़ी, जिससे कई मजदूर मलबे के नीचे फंस गए।
यह हादसा बॉस्की द एम्पायर नामक निर्माणाधीन इमारत से हुआ है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीम में मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।
गांधीनगर अहमदाबाद के बीच स्थित कूड़ासन इलाके की रिलायंस चौकड़ी के पास बन रही बॉस्की द एम्पायर इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था इसी बीच पूरा एक स्लैब लोहे के सरिया व क्रेन के साथ नीचे आ गिरा।
छत पर इसके नीचे काम कर रहे हैं दो दर्जन से अधिक श्रमिक इसके मलबे में दब गए। मलबे से निकाले गए गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी घटनास्थल पर पहुंचे
उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी घटनास्थल पर पहुंचे हैं, राहत कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। मलबे से निकाले गए करीब 10 श्रमिकों को गांधीनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी कर रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री संघवी दुर्घटनास्थल पर पहुंच कर सिर पर सेफ्टी केप लगाकर वे खुद फायर ब्रिगेड एसडीआरएफ के जवानों को माइक पर निर्देश देते नजर आए। उनके साथ राज्य के पुलिस महानिदेशक जी एस मलिक, अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत, स्थानीय विधायक अल्पेश ठाकोर आदि भी मौजूद रहे।
दुर्घटना में श्रमिकों के मारे जाने के बारे में अभी कोई सूचना नहीं है 10 से अधिक श्रमिक मलबे में दबे होने के कारण गैस कटर व अन्य मशीनों से लोहे के स्ट्रक्चर को काटकर मलबे में फंसे श्रमिकों को निकालने की कोशिश की जा रही है।