NEET-UG पेपर लीक मामले में संसदीय समिति सख्त, NTA प्रमुख को किया तलब…

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में घिरी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के कामकाज की अब शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी संसदीय समिति भी समीक्षा करेगी।

समिति हाल ही में हुए पेपर लीक मामले सहित एनटीए में सुधार को लेकर गठित राधाकृष्णन समिति के सुझावों के अमल को जांचेगी। साथ ही इससे जुड़े सवाल-जवाब भी करेगी।

संसदीय समिति ने एनटीए प्रमुख को किया तलब 

समिति ने इसे लेकर 21 मई को सुबह 11 बजे एनटीए प्रमुख प्रदीप कुमार जोशी सहित शिक्षा मंत्रालय व एनटीए के आला अधिकारियों को तलब किया है।

राज्यसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय ¨सह की अध्यक्षता वाली शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी संसदीय समिति की ओर से बुलाई गई बैठक की जानकारी साझा की गई है।

बैठक के एजेंडे में नीट-यूजी पेपर लीक मामले को प्रमुखता से रखा गया है। साथ ही एनटीए में सुधार सहित शिक्षा में एआइ के इस्तेमाल व नौकरियों पर उससे पड़ने वाले प्रभाव को चर्चा में शामिल किया गया है।

कामकाज और सुधारों की गहन समीक्षा होगी 

समिति एक अन्य बैठक में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति सहित नेशनल कमीशन फार माइनारिटी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष से साथ भी रिजर्वेशन, वैकेंसी व एनईपी लागू करने जैसे विषयों पर भी चर्चा करेगी।

संसदीय समिति ने यह बैठक तब बुलाई है, जब तीन मई को हुई नीट-यूजी का पेपर लीक होने से एनटीए के कामकाज पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। यह परीक्षा में पूरे देश और विदेश के भी कई शहरों में आयोजित की गई थी। इसमें करीब 23 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।

21 जून को खत्म हो रहा कार्यकाल

गौरतलब है कि समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह का कार्यकाल 21 जून को खत्म हो रहा है। समिति इन विषयों पर भी करेगी चर्चा संसदीय समिति गुरुवार को बुलाई गई बैठक में महिला व बाल विकास मंत्रालय की 2025-26 की ग्रांट्स डिमांड्स पर 365वीं रिपोर्ट में दी गई सिफारिशों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर भी चर्चा करेगी।

इसके साथ ही यह राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के कामकाज की समीक्षा व एनईपी के तहत टीचर ट्रे¨नग से जुड़ी पहलों की दी गई रिपोर्ट पर भी चर्चा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *