राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अपने स्वांग को लेकर मचे विवाद के बीच, सोमवार को निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दावा किया कि उनके घर पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हुए हमले के बाद उन्हें जान से मारने की कई धमकियां मिली हैं।
यह हमला पप्पू यादव के घर पर हुई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हुआ, जहां कुछ लोगों और सांसद के समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। सांसद ने आरोप लगाया है कि यह घटना उन्हें जान से मारने की साजिश थी।
यादव ने संसद के बाहर किए गए अपने स्वांग का बचाव किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों ने किसी व्यक्ति का नाम लिए बिना या किसी को अपशब्द कहे बिना चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाया था।
उन्होंने कहा कि आज सुबह से मुझे चार धमकी भरे फोन काल आए हैं, जिनमें कहा गया है, ‘हम आज तुम्हें मार डालेंगे।’ लोग कह रहे हैं, ‘मैं विश्व हिंदू परिषद से बोल रहा हूं’ या ‘मैं बजरंग दल से बोल रहा हूं। अगर तुम बाहर निकले, तो हम तुम्हें मार डालेंगे। माफी मांगो।