‘पेपर लीक से दुख हुआ, पर कुछ छात्रों ने इसका लाभ उठाया’; NEET विवाद पर निर्मला सीतारमण…

नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रतिक्रिया सामने आई है।

सीतारमण ने कहा कि पीएम मोदी ने छात्रों की स्थिति पर प्रतिक्रिया दी है और आश्वासन दिया है कि पेपर लीक करने वालों को त्वरित न्याय का सामना करना पड़ेगा।

एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में वित्त मंत्री ने विपक्ष के तीखे हमलों का जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार इस मामले को लेकर बेहद संवेदनशील है।

उन्होंने कहा कि कई छात्रों ने पेपर लीक की दुखद घटना के बावजूद हार नहीं मानी, बल्कि इस चुनौती को स्वीकार कर अपनी तैयारी और शानदार प्रदर्शन किया है।

मैंने इसका फायदा उठाया

सीतारमण ने कहा कि ऐसे युवा हैं जो सामने आकर कह रहे हैं, ‘हां, जब पेपर लीक हुआ तो मुझे बुरा लगा, लेकिन बाद में मैंने उसका फायदा उठाया, इसके बाद और भी अच्छी तैयारी की, जिससे मेरा प्रदर्शन बेहतर हुआ तो, ऐसे युवा भी हैं जिन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया और शानदार सफलता हासिल की।

समय पर हुई कार्रवाई

सीतारमण ने बताया कि वित्त मंत्री ने कहा, “सरकार ने इस घटना के बाद समय पर कार्रवाई की, गिरफ्तारियां हुईं, समय पर दोबारा परीक्षा कराया और नतीजे भी घोषित किए। इसकी वजह से युवा अब अपनी क्षमता के अनुसार कॉलेज में एडमिशन ले रहे हैं। यह सब हो रहा है।”

ये बातें बहुत संवेदनशील

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, “यह मामला देश के छात्रों और युवाओं से जुड़ा है, खासकर उनकी परीक्षा की तैयारी, पेपर लीक और दोबारा परीक्षा से। तैयारी कर रहे बच्चों की उम्र के हिसाब से ये बातें बहुत संवेदनशील होती हैं।

अगर सरकार संवेदनशील नहीं होती या कोई प्रतिक्रिया नहीं देती, तो मैं विपक्ष के ऐसे हमले को समझ सकती थी। प्रधानमंत्री स्तर पर इस पर जवाब दिया गया है। उन्होंने वादा किया कि पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *