छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग; लोगों में मची अफरा-तफरी…

छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 दर्ज की गई है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह ठीक 4 बजकर 36 मिनट पर महसूस किए गए। सुबह का समय होने के कारण ज्यादातर लोग उस वक्त सो रहे थे, हालांकि झटके महसूस होने पर कुछ इलाकों में लोगों में हल्की घबराहट देखी गई।

अंबिकापुर से 140 किमी दूर था केंद्र

भूकंप का केंद्र छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से लगभग 140 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम (NNW) दिशा में स्थित था। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण राहत की बात यह रही कि अब तक कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *