पड़ोसी से टकराने के बाद पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ीं, अब एक मामले में मच गया हड़कंप…

भारत के बाद अब एक और पड़ोसी देश से पंगा लेकर पाकिस्तान की हालत खस्ता हो गई है।

कर्ज के तले डूबे पाकिस्तान में रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही हैं।

हालत यहां तक पहुंच गई है कि पाकिस्तान में टमाटर के लिए हाहाकार मचा हुआ है। टमाटर की कीमतों में पांच गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है और यह पाकिस्तानी रुपयों में 600 रुपए किलो तक बिक रहा है।

दरअसल इस महीने पाकिस्तान के हवाई हमलों के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सीमा के दोनों तरफ आयत निर्यात बंद है।

जानकारी के मुताबिक 11 अक्टूबर को सीमा बंद होने के बाद से टमाटर की कीमतों में 400 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

अफगानिस्तान से बड़े पैमाने पर आयात किए जाने वाले सेब की कीमतों में भी भारी उछाल आया है, जिससे लोगों का आम बजट हिल गया है।

हर दिन लगभग 10 लाख डॉलर का नुकसान

काबुल में पाक-अफगान चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख खान जान अलोकोजय ने रॉयटर्स को बताया है कि दोनों देशों के बीच लगभग 2.3 अरब डॉलर का वार्षिक व्यापार होता है।

हालांकि मौजूदा नाकेबंदी के कारण सीमा पर घरेलू वस्तुओं के 5,000 कंटेनर फंसे हुए हैं। अलोकोजय ने बताया कि निर्यात के लिए भेजी जाने वाली लगभग 500 कंटेनर फल सब्जियां पहले ही खराब हो चुकी हैं।

जानकारी के मुताबिक इस नाकेबंदी से दोनों देशों को व्यापार में हर दिन लगभग 10 लाख डॉलर का नुकसान हो रहा है। ताजे फल, सब्जियां, दवाइयां, गेहूं और डेयरी उत्पादों सहित व्यापार और यहां तक की परिवहन भी ठप हो गए हैं।

25 अक्टूबर को बातचीत

इस पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खूनी संघर्ष में बाद हाल ही में कतर और तुर्की की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर सहमति बनी है। हालांकि पाकिस्तान पहले हुए सीजफायर का काफी बार उल्लंघन कर चुका है। दोनों देशों के बीच अगले दौर की वार्ता 25 अक्टूबर को इस्तांबुल में होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *