पाकिस्तान के लाहौर कोर्ट के बाहर ऐसा नजारा देखने को मिला जिससे हर किसी का दिल पसीज गया. दरअसल एक महिला ने अपनी आठ जवान बेटियों को छोड़कर दूसरे पति के साथ रहने चली गई।
लाहौर हाई कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद शबनम बीबी अपने नए पति गुलाम हुसैन के साथ चली गईं। इस दौरान कोर्ट के बाहर उनकी बेटियां रोती-बिलखते रह गईं, लेकिन मां ने एक नजर भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
बेटियों को पहचानने से किया इनकार
‘द डॉन’ अखबार के अनुसार, गुलाम हुसैन ने कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी पत्नी शबनम को उनके पूर्व परिवार की कथित अवैध हिरासत से छुड़ाने की मांग की।
शबनम ने अदालत में बयान दिया कि उन्होंने हुसैन से शादी कर ली है और उनके साथ रहना चाहती हैं। कोर्ट ने दोनों की मर्जी का सम्मान करते हुए उन्हें साथ रहने की अनुमति दे दी।
अदालत के फैसले के बाद जब शबनम कोर्ट से बाहर निकलीं तो उनकी आठ बेटियां उनके पैरों में गिरकर रोने लगीं। एक बेटी ने बताया कि मां ने कोर्ट में उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया।
बेटियों ने मां को घर वापस लाने की अपील की, लेकिन मां ने किसी की नहीं सुनी। वीडियो में छोटी बेटी चीख-चीखकर रोती दिख रही है, जबकि मां बिना रुके नए पति के साथ चली गईं।
https://twitter.com/hasinshahjama/status/2061641654231331297/video/1
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही घटना
इस घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में बेटियां मां के पीछे भागती हुईं दिख रही हैं, लेकिन शबनम ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया। लोगों ने इस घटना को अमानवीय बताते हुए आलोचना की है।
बेटियां अब अकेली हैं और अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। कोर्ट ने कानूनी रूप से शबनम को नई शादी की आजादी दी, लेकिन सामाजिक और नैतिक स्तर पर यह फैसला विवादास्पद बना हुआ है।
https://twitter.com/Ansari5k/status/2061617253674864680/video/1