पाकिस्तान ने मंगलवार को स्वदेशी रूप से विकसित फतह-4 जमीन से प्रक्षेपित क्रूज मिसाइल परीक्षण किया। पाकिस्तानी सेना के अनुसार, यह मिसाइल लंबी दूरी के लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम है।
सेना ने बताया कि मिसाइल प्रणाली में उन्नत एवियोनिक्स और अत्याधुनिक नेविगेशन तकनीक शामिल की गई है। इसके जरिए विस्तारित दूरी पर स्थित लक्ष्यों को उच्च सटीकता और प्रभावशीलता के साथ निशाना बनाया जा सकता है।
पाकिस्तानी सेना के अनुसार, परीक्षण के दौरान मिसाइल के विभिन्न उप-प्रणालियों में शामिल अतिरिक्त तकनीकी मानकों को भी परखा गया।
परीक्षण के दौरान पाकिस्तान सेना के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और मिसाइल विकसित करने वाली एजेंसी के इंजीनियर मौजूद रहे। पाकिस्तान ने इससे पहले मई में फतह-4 जमीन से प्रक्षेपित क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया था।