पाकिस्तान: विदेशी महिलाओं से दुष्कर्म मामले में जांच तेज, आरोपितों की रिमांड चार दिन और बढ़ी…

 पाकिस्तान की एक अदालत ने दो विदेशी महिलाओं के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार चार संदिग्ध आरोपितों की रिमांड चार दिन के लिए बढ़ा दी। आरोपितों में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार का एक रिश्तेदार भी शामिल है।

दो महिलाओं में से एक नीदरलैंड की और दूसरी वेनेजुएला की रहने वाली थी। आरोप है कि 29 जून को लाहौर में कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया और उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में शामिल आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

जब पुलिस ने इशाक डार के पोते मोहम्मद रजा डार की मुख्य आरोपित के रूप में पहचान की तो यह मामला हाई-प्रोफाइल बन गया।

सोमवार को रजा डार समेत चार संदिग्धों को न्यायिक मजिस्ट्रेट अजहर महमूद के सामने पेश किया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपितों के मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *