पाकिस्तान ने फतह-4 क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल लंबी दूरी तक लक्ष्य भेदने में सक्षम बताई जा रही है…

पाकिस्तान ने गुरुवार को स्वदेशी रूप से विकसित फतह-4 जमीन से लांच की जाने वाली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया, जो लंबी दूरी के लक्ष्यों को उच्च सटीकता के साथ भेदने में सक्षम है।

सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के अनुसार, यह परीक्षण राकेट फोर्स कमान द्वारा आयोजित किया गया था।

सेना ने कहा, ”उन्नत विमानन तकनीकों और अत्याधुनिक नेविगेशनल उपकरणों से लैस यह हथियार प्रणाली उच्च सटीकता के साथ लंबी दूरी के लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है।”

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और अन्य ने मिसाइल के सफल परीक्षण की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *